Search
Close this search box.

​’नेताजी’ की धौंस फेल! बालाघाट SP ने बिना हेलमेट पूर्व विधायक को सिखाया कानून का पाठ, काटा ₹2300 का चालान।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पूर्व विधायक ने नहीं पहना हेलमेट , एसपी ने जब्त की बाइक – दूसरे बाइक सवार को माफी मांगने पर मिला धन्यवाद…!

बालाघाट : यातायात नियमों का पालन न करने पर बालाघाट में पूर्व विधायक और पुलिस अधीक्षक (एसपी) के बीच तीखी बहस देखने को मिली। एसपी आदित्य मिश्रा ने बिना हेलमेट के बाइक चला रहे पूर्व विधायक उमाशंकर मुंजारे को रोका। नियम उल्लंघन पर एसपी ने उनका ₹2300 का चालान काट दिया।

पूर्व विधायक की बाइक हुई जब्त

जानकारी के अनुसार, एसपी आदित्य मिश्रा ने शहर में यातायात जागरूकता और नियम पालन सुनिश्चित करने के लिए चेकिंग अभियान चलाया हुआ था। इसी दौरान, पूर्व विधायक उमाशंकर मुंजारे बिना हेलमेट के अपनी बाइक पर वहाँ पहुँचे, जिन्हें एसपी ने रोक लिया।

हेलमेट न पहनने को लेकर एसपी और पूर्व विधायक के बीच काफी बहस हुई। एसपी मिश्रा ने जब मुंजारे का ₹2300 का चालान काटा, तो उन्होंने चालान भरने से इनकार कर दिया। इसके बाद, यातायात नियमों के उल्लंघन और चालान राशि न भरने पर एसपी ने कड़ा रुख अपनाते हुए पूर्व विधायक की बाइक को जब्त कर लिया और उसे थाने भेज दिया।

‘सॉरी’ कहने पर बाइक सवार को मिला धन्यवाद

वहीं, इस घटनाक्रम के बीच ही एक अन्य बाइक सवार युवक भी बिना हेलमेट के वहाँ पहुँचा। उसे भी एसपी मिश्रा ने रोका।

एसपी द्वारा नियम तोड़ने पर रोके जाने पर, इस युवक ने तुरंत माफी माँगी और भविष्य में नियमों का सख्ती से पालन करने का आश्वासन दिया। बाइक सवार की यह सकारात्मक प्रतिक्रिया देखकर, एसपी आदित्य मिश्रा ने उसे धन्यवाद दिया और उसे जाने दिया।

यह घटना दर्शाती है कि पुलिस अधीक्षक बालाघाट में यातायात नियमों के पालन को लेकर कितने गंभीर हैं। उन्होंने साफ संदेश दिया है कि कानून की नज़र में सब समान हैं, चाहे वह पूर्व विधायक हों या आम नागरिक, और नियम तोड़ने पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं, नियमों का उल्लंघन करने पर माफी मांगने और सुधार का वादा करने वाले नागरिकों को पुलिस ने सहयोग का भरोसा भी दिया।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें