Search
Close this search box.

दिल्ली में बढ़ी सियासी हलचल : CM मोहन यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली में सियासी गर्माहट बढ़ी : CM डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की अहम मुलाकात

नई दिल्ली में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निवास पहुंचकर पुष्प-गुच्छ भेंट किया और शिष्टाचार मुलाकात की।

इस मुलाकात को संगठन और सत्ता के बीच बढ़ते तालमेल के तौर पर देखा जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में इस भेंट के कई मायने निकाले जा रहे हैं।

 

सूत्रों के मुताबिक मुलाकात के दौरान आगामी राजनीतिक रणनीति, संगठनात्मक मजबूती और राज्यों से जुड़े अहम मुद्दों पर भी चर्चा हुई। दिल्ली में हुई इस मुलाकात ने सियासी हलकों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें