Search
Close this search box.

बीजेपी में परफॉर्मेंस पर प्रहार : भोपाल बैठक में मंत्रियों की क्लास, सरकार-संगठन में कसावट के सख्त निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भोपाल में बीजेपी की हाई-वोल्टेज बैठक : मंत्रियों की परफॉर्मेंस रिपोर्ट कार्ड खुला, सरकार-संगठन में कसावट के सख्त निर्देश

भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास पर भारतीय जनता पार्टी की बड़ी रणनीतिक बैठक में संगठन और सरकार के बीच तालमेल को लेकर कड़ा मंथन हुआ। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह समेत संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी और करीब 20 मंत्री मौजूद रहे।

 

बैठक में मंत्रियों के प्रभार वाले जिलों में उनके प्रवास, संगठनात्मक गतिविधियों में भागीदारी और कार्यकर्ताओं से समन्वय की गहन समीक्षा की गई। सूत्रों के मुताबिक मंत्रियों के प्रदर्शन और जिलों में योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर सरकार स्तर पर रिपोर्ट कार्ड भी खंगाला गया।

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्कूलों, स्वास्थ्य केंद्रों, आंगनबाड़ी और सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जमीनी स्थिति पर मंत्रियों से फीडबैक लिया। गेहूं खरीदी, जनहित योजनाओं और चुनावी वादों पर सरकार की प्रगति का भी आकलन किया गया।

 

बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपेक्षाओं के अनुरूप पेट्रोल-डीजल बचत, सार्वजनिक परिवहन के उपयोग, वर्क फ्रॉम होम और वर्चुअल बैठकों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए गए।

 

इसके साथ ही सोमवार को सभी नवनियुक्त निगम-मंडल अध्यक्षों की विशेष ट्रेनिंग बुलाई गई है, जिसमें जनता से संवाद, व्यवहार और संगठनात्मक अनुशासन पर मार्गदर्शन दिया जाएगा।

 

बीजेपी नेतृत्व ने साफ संकेत दिए कि सरकार और संगठन दोनों स्तरों पर अब कार्यशैली, अनुशासन और प्रदर्शन को लेकर सख्ती बढ़ाई जाएगी।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें