Search
Close this search box.

“राहुल का प्रशिक्षण, कांग्रेस का पराभव – रामेश्वर शर्मा बोले, दोनों के हाल बेहाल…!”

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

👉 “राहुल गांधी का प्रशिक्षण, कांग्रेस का ‘तनाव’ – रामेश्वर शर्मा के तंज से गरमाई सियासत”

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। कांग्रेस के प्रस्तावित प्रशिक्षण कार्यक्रम पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने राहुल गांधी को लेकर तीखा हमला बोला है। शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी जहां भी जाते हैं, वहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को “सताकर” लौटते हैं।

 

विधायक रामेश्वर शर्मा ने कटाक्ष भरे लहजे में कहा 

 

“राहुल गांधी जी आएंगे और आकर कांग्रेस के बड़े नेताओं को सताएंगे, उनका अपमान करके जाएंगे।”

 

 

 

उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी का बिहार चुनाव छोड़कर मध्य प्रदेश में “लुटी-पिटी कांग्रेस” को प्रशिक्षण देने आना, खुद कांग्रेस की स्थिति का परिचायक है।

 

“जो कांग्रेस बिहार में ढंग से चुनाव नहीं लड़ पा रही, वह मध्य प्रदेश में आकर प्रशिक्षण देगी — यह कांग्रेस की हालत को दिखाता है,” शर्मा ने कहा।

 

 

 

भाजपा विधायक ने यह भी दावा किया कि राहुल गांधी की अब बिहार में कोई मांग नहीं रह गई है।

 

“बिहार के चुनाव में कांग्रेस को न तो लालू यादव का साथ है, न तेजस्वी यादव का। इसलिए राहुल गांधी वहां से ‘धोखा’ देकर मध्य प्रदेश भाग आए हैं।”

 

 

 

रामेश्वर शर्मा ने व्यंग्य करते हुए कहा कि कांग्रेस क्या प्रशिक्षण देगी, यह तो वक्त बताएगा, लेकिन इतना तय है कि राहुल गांधी और मध्य प्रदेश कांग्रेस दोनों की स्थिति “बेहद दयनीय” है।

 

“दोनों के हाल इतने बेहाल हैं कि जनता अब इसे देखकर आनंद ले रही है,” शर्मा ने कहा।

 

 

 

 

राहुल गांधी के प्रशिक्षण कार्यक्रम से पहले ही भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। रामेश्वर शर्मा के बयान ने साफ कर दिया है कि कांग्रेस के इस कार्यक्रम को लेकर सियासी तकरार और तेज़ होने वाली है।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें