Search
Close this search box.

200 गाड़ियों की रैली पड़ी भारी, सीएम ने निगम अध्यक्ष के अधिकार छीने

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

200 गाड़ियों की रैली पर सीएम का बड़ा प्रहार, पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष के अधिकार छीने

 

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सादगी और अनुशासन को लेकर बड़ा संदेश देते हुए मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष सौभाग्य सिंह पर कड़ी कार्रवाई की है। पदभार ग्रहण के दौरान करीब 200 गाड़ियों की रैली निकालना अब उन्हें भारी पड़ गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए इसे शासन की सादगी नीति के खिलाफ माना है।

 

सरकार ने सौभाग्य सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। साथ ही जांच पूरी होने तक उनके सभी प्रशासनिक और वित्तीय अधिकार तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिए गए हैं। इतना ही नहीं, निगम कार्यालय, सरकारी वाहन, संसाधनों, बैठकों और कर्मचारियों के उपयोग पर भी रोक लगा दी गई है।

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने साफ संदेश दिया है कि सार्वजनिक पद पर दिखावा, शक्ति प्रदर्शन और अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सत्ता में सादगी और जवाबदेही ही सरकार की प्राथमिकता है।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें